फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आए थे छोटे भाई को मारने, धोखे में कर दिया बडे़ का मर्डर

Sat, 19 Nov 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
करीब 47 दिन बाद सीआईए ने दुर्जनपुर निवासी स्कूल डायरेक्टर सुरेश खिलेरी ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया है। दरअसल हत्यारे सुरेश के छोटे भाई बिजेंद्र का मर्डर करने आए थे। धोखे में सुरेेश का मर्डर कर गए। हत्या के आरोप में पुलिस ने बिजेंद्र की पहली पत्नी के भाई और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन

एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने शुक्रवार शाम ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव अग्रोहा के दुर्जनपुर में दो अक्तूबर की सुबह गिन्ना देवी बैठक में बड़े बेटे 41 वर्षीय सुरेश खिलेरी का शव लहूलुहान मिला था। चाकू से गर्दन और अन्य जगहों पर वार कर हत्या की गई थी। सुरेश सिवानी मंडी के पास नलोई गांव में मुखराम मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलाते थे। एसपी ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर था। जांच सीआईए को सौंपी गई थी। पुलिस ने गांव धीरणवास के रणधीर सिंह से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। हत्या में अपने तीन साथियों की संलिप्तता की हामी भरी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी धीरणवास निवासी अजीत उर्फ जीतू, राजकुमार उर्फ सन्नी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी कुलदीप फिलहाल फरार है। इस मौके पर डीएसपी भगवानदास, जितेंद्र सिंह भी मौजूद थे।
इसलिए किया था मर्डर
एसपी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मृतक सुरेश खिलेरी के छोटे भाई बिजेंद्र की शादी मुख्य आरोपी रणधीर की बहन के साथ हुई थी। चार साल पहले दंपति में संबंध टूट गए थे, जिसके बाद बिजेंद्र ने बाद में दूसरी शादी कर ली थी। रणधीर की बहन से अनबन को लेकर हुई पंचायत में रणधीर और बिजेंद्र की कहासुनी हो गई थी। इसी से रणधीर ने बिजेंद्र से रंजिश पाल ली थी। इस कारण उसने बिजेंद्र की हत्या का प्लान बना अपने तीन साथियों के साथ एक अक्तूबर की देर रात दुर्जनपुर पहुंचा था। वारदात को अंजाम देने के लिए दीवार फांदकर मकान में घुस गए थे। बैठक में सो रहे सुरेश को बिजेंद्र मानकर चाकू से हत्या कर फरार हो गए थे। 
विज्ञापन

अखबार में पढ़कर पता चली गलती
सीआईए-वन इंचार्ज मुकेश कुमार की टीम ने रणधीर और उसके साथियों को अरेस्ट किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें मीडिया में खबर पढ़कर पता चला कि बिजेंद्र की बजाय उसके भाई सुरेश को मार डाला है।  मर्डर के बाद आरोपी गांव में ही रह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें