फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुजिया फैक्टरी में 2.10 लाख की चोरी, पुलिस बोली-सुराग बताओ

Sun, 26 Jun 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
भ्‍ाु‌िजजिया चाोरी - फोटो : buraeau
विज्ञापन
डोगरान मोहल्ला चौकी से ठीक 100 मीटर दूर शुक्रवार की रात को चोरों ने एक भुजिया की फैक्टरी का ताला तोड़कर हाथ साफ कर दिया। फैक्टरी के गल्ले से चोर 2 लाख 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस चौकी में तैनात सिपाही और कर्मचारी सोते रहे। सुबह जब चोरी के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस भी पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम भी गई। मौके से जरूरी सबूत एकत्रित किए। फैक्टरी मालिक का कहना है कि पुलिस ने उन्हें कहा कि वे सुराग दें, फिर कार्रवाई होगी। भुजिया फैक्टरी मालिक का कहना है कि हम सुराग कहां से लाएं, अगर सुराग ही लग जाए तो पुलिस की क्या जरूरत।
विज्ञापन


साढ़े 11 बजे कारिंदों ने सफाई कर की थी फैक्टरी बंद
फैक्टरी मालिक नंदलाल के बेटे एडवोकेट नरेश का कहना है कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं था। चोरों ने वारदात करीब 1 से 2 बजे के बीच की थी। रात करीब साढ़े 11 बजे कारिंदों ने साफ-सफाई कर गेट पर ताला लगाया था। इसके बाद करीब 6 कारिंदे ऊपर जाकर सो गए। नीचे चोरों ने मेन गेट खोला और जमीन में फिक्सड गल्ले का रॉड से लॉक उखाड़कर 2 लाख 10 हजार रुपये कैश निकाल ले गए। 

शनिवार-रविवार को देनी होती है पेमेंट
मालिक ने बताया कि अक्सर फैक्टरी सेे शाम को कैश घर ले जाते हैं। शनिवार-रविवार को कैश देना था। उन्होंने सोचा घर से सुबह फिर लेकर आना पड़ेगा, इस चक्कर में वे कैश गल्ले में ही छोड़कर चले गए।
विज्ञापन


ऐसी कोई बात नहीं हैं, हमने कोई सुराग देने की बात नहीं की है पुलिस का काम सुराग ढूंढना है। मामला दर्ज कर लिया गया है। दो लाख के आसपास कैैश चोरी होने की शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

- महेंद्र सिंह, इंचार्ज चौकी डोगरान मोहल्ला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें