फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपाल की दो मुकदमों में हुई वीसी से पेशी

Tue, 05 Apr 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
रामपाल - फोटो : desk
विज्ञापन
सतलोक आश्रम प्रकरण में भगदड़ में मौत के दो मामलों में आश्रम प्रमुख रामपाल और अन्य की वीसी से एडीजे एसके शर्मा की अदालत में पेशी हुई। अगली तिथि 11 अप्रैल तय की गई है। उधर पुलिस आरोपी रामपाल के अनुयायियों से निपटने के लिए तैयार रही। आरोपी रामपाल के एडवोकेट महेंद्र सिंह नैन ने बताया कि हत्या के दो मामलों में रामपाल और अन्य आरोपियों की वीसी के जरिए पेशी हुई। इस दौरान काफी देर तक बहस चली। वहीं रामपाल को जेल के अंदर  कपड़े और अन्य वस्तुएं मुहैया करवाने की याचिका पर जेल अधीक्षक ने अपना पक्ष रखा है। अब इस मामले में दोबारा सुनवाई 11 अप्रैल को होगी। वहीं शहर में पुलिस कर्मी चौक-चौराहों पर तैनात थे। पुलिस विभाग ने सोमवार तड़के ही जेल और कोर्ट के आसपास सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए थे। इस पेशी पर रामपाल के समर्थक नहीं नजर आए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें