फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Tue, 19 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
खुदकुशी - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जीजेयू के एक क्वार्टर में सोमवार को भिवानी निवासी 18 वर्षीय साक्षी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने टेन प्लस टू के पेपर दे रखे थे और वह यहां बहन के घर आई हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जीजेयू में नियुक्त असिस्टेंट सतपाल कैंपस में ही क्वार्टर में परिवार सहित रहते हैं। उनकी पत्नी मीनाक्षी हफ्ते पहले दूसरी बहन की डिलीवरी के संबंध में भिवानी गई थी। जबकि उनके बच्चे यहीं थे। साक्षी बच्चों की देखभाल के लिए यहां आई थी। सोमवार सुबह सतपाल दफ्तर चले गए और उनके बच्चे स्कूल। सतपाल लंच में करीब सवा बजे लौटे और उन्होंने दरवाजे पर दस्तक दी, मगर कोई प्रतिक्रिया न हुई।
  आवाज लगाने पर भी जवाब न मिला तो वे परेशान हो गए। वह पिछली साइड का दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो साक्षी की डेड बॉडी पंखे के हुक में चुन्नी के फंदे में लटक रही थी। इसके बाद सतपाल ने सहकर्मियों और पुलिस को जानकारी दी। साक्षी को फंदे से उतारकर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें