फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज के टॉयलेट में छात्रा ने लगाया फंदा

Sat, 19 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/हिसार
विज्ञापन
आत्महत्या - फोटो : Bureau
विज्ञापन
एफसी कॉलेज की बीए फर्स्ट की एक छात्रा ने कॉलेज के टॉयलेट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने छात्रा के पास से चार पेज का सुसाइड नोट बरामद किया है। छात्रा के पिता के बयान पर गांव ढंढूर निवासी अजय पर दुष्कर्म, गर्भपात कराने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एफसी कॉलेज की बीए फर्स्ट ईयर की एक छात्रा शुक्रवार को कॉलेज पहुंची। दोपहर को उसने कॉलेज परिसर में बने टॉयलेट में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। कॉलेज की एक छात्रा जब करीब पौने दो बजे टॉयलेट पहुंची तो उसने उक्त स्टूडेंट को फंदे पर लटके देखा। घबराई छात्रा ने कॉलेज स्टाफ को मामले की सूचना दी।

लड़की के सुसाइड की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में छात्राएं टॉयलेट के पास एकत्र हो गईं। कॉलेज प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। करीब सवा दो बजे पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने छात्रा का बैग भी अपने कब्जे में लिया। छात्रा के बैग से मिले आई कार्ड से छात्रा की पहचान कर उसके परिजनों को बुलाया गया। छात्रा के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने सिटी थाना पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें उन्होंने ढंढूर गांव के युवक अजय के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी अजय पर लड़की के साथ दुष्कर्म करने, गर्भपात कराने तथा आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा को बडवाली ढाणी में किराए का कमरा लेकर दे रखा था। कुछ समय पहले वह उसे सालासर लेकर गया था।

प्रेमी ने सजाया सेहरा तो छात्रा ने लगा ली फांसी
एफसी कॉलेज की स्टूडेंट का कई बार शारीरिक शोषण करते हुए दुष्कर्म किया गया था। दावा है कि आरोपी युवक ने छात्रा को एक मंदिर में ले जाकर उसकी मांग में सिंदूर भी भरा था। शुक्रवार को आरोपी जन स्वास्थ्य विभाग में जूनियर इंजीनियर अजय ने दूसरी जगह शादी कर ली तो छात्रा ने फांसी लगा ली।

लड़की के पिता ने अपने बयान में कहा कि उसकी लड़की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। पिछले कुछ समय से चौथा मिल निवासी अजय उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अजय छात्रा को सालासर लेकर गया था। वहां से लौटते हुए एक होटल में कमरा लेकर रुका और छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए। एक मंदिर में ले जाकर मांग में सिंदूर भरा। जल्द ही उससे विधिवत तौर पर शादी करने का भरोसा दिया। आरोप है कि अजय ने छात्रा को ढाणी बडवाली में कमरा ले कर दे रखा था। छात्रा को वहां ले जाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। इस बीच लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी अजय ने एक दवा देकर उसका गर्भपात कराया।

कुछ दिन पहले अजय ने दूसरी जगह शादी तय कर ली। शुक्रवार 18 मार्च को अजय की हिसार में शादी होनी थी। छात्रा ने इसका विरोध किया। जिस पर अजय ने कहा कि वह परिजनों की ओर से तय किए गए रिश्ते पर शादी करेगा। इस पर छात्रा मानसिक तौर पर परेेेशान हो गई। जानकारी के अनुसार लड़की इस मामले में दो-तीन दिन पहले एसपी कार्यालय भी पहुंची थी। जहां पुलिस ने इस केस को महिला थाना रेफर कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें