फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डाक्यूमेंट पर ले लिया 52 लाख का लोन, केस दर्ज

Fri, 01 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
51 करोड़ के बजट पर निगम में मंथन आज, पार्षद नाराज - फोटो : bureau
विज्ञापन

विज्ञापन
सिटी एरिया में फर्जी डाक्यूमेंट के आधार पर 52 लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत फाइनेंस कंपनी के अधिकारी ने दी है। पुलिस ने 8 लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


शिकायत में फाइनेंस कंपनी के अधिकारी जीवन गर्ग ने बताया है कि जींद के उचाना के आशीष कुमार उसकी पत्नी पूजा बंसल, दिल्ली के संदीप कुमार, रेडक्रॉस मार्केट हिसार के अजय मित्तल, मोहल्ला पठाना निवासी उमेश शर्मा, राकेश, डबवाली का राजीव महता, भारत नगर हिसार निवासी सोमदत्त सहित कई अन्य ने साजबाज होकर फर्जी डाक्यूमेंट पर लोन हासिल कर लिया। पुलिस ने इस मामले में अलग अलग तीन शिकायतों के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चाय इंडस्ट्री मालिक के साथ धोखाधड़ी, केस दर्ज
सुंडावास के एक चाय इंडस्ट्रीज मालिक ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।  व्यक्ति ने डिस्ट्रीब्यूटर व उसके सेल्समैन पर 10 लाख रुपये का धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।


शिकायतकर्ता सुरेंद्र ने बताया कि उसकी चंदन नगर में चाय इंडस्ट्रीज है। उसने अमृतसर के गुलजारी लाल को 14 जिलों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दी थी। उसने व उसके दो कारिंदों मदन व पंकज अरोड़ा ने उसे 9.81 लाख का चूना लगा दिया। आरोप है कि इंडस्ट्रीज से वे 20 लाख रुपये कीमत की चाय ले जा चुके थे।
विज्ञापन




इसमे से आधी पेमेंट ही उसके पास आई। बाकी की पेमेंट उन्होंने नहीं दी। बार बार पंचायतें भी हुई मगर यह राशि उसने देने से साफ इंकार कर दिया। मामले की शिकायत सुरेंद्र ने सदर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गुलजारी लाल, पंकज अरोड़ा व मदन के खिलाफ धोखाधड़ी करने, साजिश रचने सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  
गुडविल टी इंडस्ट्रीज चंदन नगर, शानी इंडिया,  अमृतसर निवासी गुलजारी लाल मालिक, सेल्समैन मदन और पंकज अरोड़ा व कंपनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें