फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंसर सुसाइड मामला : आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार

Mon, 04 Apr 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
विज्ञापन
अलीपुर गांव के फाइनेंसर 33 वर्षीय सुखबीर सैनी के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। पुलिस की सांसें तब फूल गई, जब परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव उठाने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस के आश्वासन पर परिजन माने और आधे घंटे बाद शव उठाने पर सहमत हुए।
विज्ञापन


चारों आरोपी एक जाति विशेष से ताल्लुक रखते हैं और एक सिपाही है। मृतक चार पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ गया। सुसाइड नोट में पार्टनर सिपाही को एक विधायक का खास भी बताया गया है।

 जानकारी के अनुसार सुखबीर सैनी सातरोड़ कलां के सोमबीर के साथ साझेदारी में फाइनेंस का काम करता था। सोमबीर दिल्ली पुलिस का सिपाही है। उनका कैंट के सामने के क्षेत्र में ऑफिस है। आरोप है कि सोमबीर ने सुखबीर के 35 लाख रुपये हड़प लिए, जिनसे रुपये लेने थे, उनसे सोमबीर रिकवरी करने गया और जिनको देने थे, उनको उसने फूटी कौड़ी भी न दी।
विज्ञापन


लेनदार छह महीने से सुखबीर पर रुपये देने का दबाव बना रहे थे। हालात ऐसे हो गए थे कि सुखबीर छुपकर रहने लगा था। आखिर उसने हालात से तंग आकर शनिवार शाम घर में पंखे पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर कैंट चौकी की एक टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया।

सिविल अस्पताल में दोपहर को शव का पोस्टमार्टम हुआ। जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में मृतक के भाई जयबीर की शिकायत पर सातरोड कलां के सोमबीर, गुराना के कृष्ण, मनीष और उदय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी पर अड़ गए परिजन
पुलिस ने जब परिजनों से कहा कि पोस्टमार्टम हो गया है, शव ले जाओ। तो उन्होंने शव उठाने से इनकार कर दिया। इससे पुलिसकर्मियों की सांसें फूल गईं और आला अधिकारियों को इसकी फोन पर सूचना दी। परिजनों का कहना था कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक वे शव नहीं उठाएंगे।

बाद में कैंट चौकी प्रभारी ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों से बात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया, तब जाकर वे माने। सदर थाना प्रभारी ललित कुमार भी सिविल अस्पताल में पहुंचे थे। इसलिए शव मोर्चरी से आधे घंटे लेट उठाया गया। बाद में गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें