फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई में ढिलाई पर दुजाना चौकी प्रभारी सस्पेंड

Sun, 08 May 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
चौकी प्रभारी सस्पेंड - फोटो : Bureau
विज्ञापन
जिला में यदि किसी व्यक्ति अथवा समूह या संस्था ने जिला में आपसी भाईचारा बिगाड़ने या किसी तरह से शांती भंग करने या कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो ऐसा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यदि कोई व्यक्ति अथवा समूह किसी तरह की जोर जबरदस्ती करने या सरकारी अथवा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त निर्देश शनिवार को लघु सचिवालय के एसपी कार्यालय में हुई अपराध गोष्टी में एसपी जशनदीप सिंह द्वारा जारी किए।

अपराधियों की धरपकड़ के लिए पूरे जिले में नाकाबंदी को मजबूत करने तथा वाहनों पर नजर रखने के लिए पर्याप्त संख्या में नए बेरिकेट्स की व्यवस्था की गई है। एसपी जशनदीप सिंह ने कुछ मामलों पर का संज्ञान लेते हुए ढिलाई व लापरवाही करने पर थाना झज्जर के अंतर्गत पुलिस चौकी दुजाना प्रभारी उपनिरीक्षक राजबीर सिंह को निलंबित करने के आदेश दिये।
विज्ञापन


इस अवसर पर बैठक में डीएसपी हंसराज, डीएसपी जगत सिंह, डीएसपी धीरज कुमार, डीएसपी राजीव कुमार व जिला के सभी थाना प्रबंधक, जिला सुरक्षा प्रभारी राज सिंह, सेना क्लर्क विनोद कुमार व रीडर एसपी सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें