फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी-ट्रैक्टर भिड़े, चालक की मौत

Mon, 09 Nov 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला रोड स्थित गांव बिचपड़ी में शनिवार शाम को एक ट्रैक्टर और गाड़ी की टक्कर हो गई। गांव के जलघर के सामने हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई और उस पर सवार एक मासूम लड़की व एक व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को 30 वर्षीय बलराज ट्रैक्टर पर सवार होकर घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने टक्कर मार दी।

हादसे में ट्रैक्टर पलट गया और उस पर सवार बलराज की मौत हो गई, वहीं बलराज की मासूम बच्ची व उसका मामा ओमप्रकाश घायल हो गए।

घायलों को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने बताया कि बलराज बचपन से यहीं रहता था। मगर मूल रूप से उसका निवास हांसी स्थित सुलतानपुर गांव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें