फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. बरवाला को जेल में हुआ सीने में दर्द, रोहतक पीजीआई रेफर

Sat, 28 Nov 2015 12:41 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भ्रूण लिंग जांच मामले में गिरफ्तार हुए इनेलो नेता डॉ. अनंतराम बरवाला को जेल में जाते ही घबराहट हो गई। रात करीब पौने 11 बजे उन्होंने सीने में तेज दर्द होने की जेल प्रशासन को शिकायत की।
विज्ञापन


सेंट्रल जेल वन प्रशासन ने डॉ. बरवाला को रात को ही शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वे नागरिक अस्पताल में पूरी रात भर्ती रहे।

इसके बावजूद भी उन्हें आराम नहीं हुआ। शुक्रवार दोपहर को उन्हें डॉक्टरों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हालांकि डॉक्टरों ने अनंतराम की हालात खतरे से बाहर बताई है।

जेल जाते ही हो गए थे मायूस
जेल से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि डॉ. अनंतराम बरवाला को जब स्टेट क्राइम ब्रांच कोर्ट में पेश करने के बाद जेल छोड़कर आई तभी से बरवाला के चेहरे पर मायूसी थी। उसने किसी से कोई बात भी नहीं की।
विज्ञापन


कुछ घंटे तक वह जेल में बैरक में ही बैठा रहा और इसके बाद सीने में दर्द की शिकायत शुरू कर दी। आरंभ में जेल स्थित हेल्थ सेंटर से ही उसको फर्स्ट ऐड दिया गया। बरवाला ने प्रशासन को कहा कि उन्हें आराम नहीं हुआ है।

अस्पताल में करवाया भर्ती
जेल प्रशासन ने बरवाला को ज्यादा तकलीफ होने की शिकायत के चलते सिविल लाइन थाना से गारद बुलाकर उन्हें रात को ही अस्पताल में भर्ती करवा दिया। अस्पताल प्रशासन ने रात को उनका इलाज शुरू कर दिया।

डॉक्टर बरवाला कार्डिक पेसेंट हैं। रात को उन्हें करीब 11 बजे नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। उसने बताया था कि उसकी छाती में दर्द है और घबराहट हो रही है। रात को ही फिजिशियन डॉक्टर को बुलाकर उनका ट्रीटमेंट शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन

- डॉ. समीर, मेडिकल ऑफिसर नागरिक अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें