परिवार को सांत्वना देने पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
परिवार को सांत्वना देने सोनाली के फार्म हाउस पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जांच होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। परिवार सीबीआई जांच चाहता है तो हम परिवार की इस भावना के साथ हैं। सीबीआई जांच गोवा सरकार कर सकती है। सीएम मनोहरलाल ने उनसे अनुरोध किया है, मैं भी गोवा के सीएम से अनुरोध करूंगा।
प्रदेश सरकार गंभीर नहीं
इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने कहा कि भाजपा नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने को लेकर गंभीर नहीं है। गोवा, हरियाणा, केंद्र सभी जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद सीबीआई जांच के आदेश क्यों नहीं किए हो रहे हैं। सोनाली की 15 साल की बेटी भी जांच की गुहार लगा चुकी है।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि गोवा पुलिस की जांच फिर से सवालों के घेरे में खड़ी हो गई है। गोवा पुलिस का मतलब सबूत गायब पुलिस है। जब हरियाणा सरकार ने भी लिखकर दे दिया है तो गोवा के मुख्यमंत्री सोनाली केस में सीबीआई जांच क्यों नहीं करवा रहे हैं। सरकार किन लोगों को बचाना चाह रही है। जांच में जितनी देरी होगी साक्ष्य उतने ही कम हो जाएंगे।