हरियाणा की भाजपा नेता सोपाली फोगाट की हत्या के मामले में सीबीआई द्वारा अदालत में पेश की गई चार्जशीट में 104 गवाह बनाए गए हैं। इनमें सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों को भी शामिल किया गया है। चार्जशीट दाखिल होने के बाद सोनाली का भाई रिंकू गोवा पहुंच चुका है।
अब वे चार्जशीट की कॉपी लेंगे और उनकी तरफ से अदालत में बहस करने के लिए वकील किया जाएगा। पांच दिसंबर से अदालत में सुनवाई शुरू होगी। हालांकि आरोपी सुधीर सांगवान और सुखबिंद्र की तरफ से पहले ही वकील किए जा चुके हैं।
सोनाली फोगाट के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि सीबीआई ने सोनाली की मां, दोनों भाई, दोनों बहनें, बेटी और मुझे भी गवाह बनाया गया है। फिलहाल सीबीआई या गोवा पुलिस की तरफ से अभी तक हमसे कोई संपर्क नहीं किया है। बता दें कि 23 अगस्त की सुबह सोनाली फोगाट की मौत का समाचार मिला था। गोवा पुलिस ने सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और सुखविंदर पर हत्या का केस दर्ज किया था।