फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड ने बोला हमला, मौत

Sun, 03 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव किरोड़ी गांव में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान पर फसल चरने आए सांडों ने हमला बोल दिया। सांडों के हमले से घायल 32 वर्षीय किसान प्रवीन की मौत हो गई है।
विज्ञापन


मृतक किसान का शहर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।

मृतक किसान के भाई राजेश ने बताया कि उसका भाई प्रवीन रात को खेत में फसल की लावारिस पशुओं से रखवाली के लिए गया था।

रात को ही उसने फसल में पानी लगाना शुरू कर दिया। जब वह पानी लगा रहा था तो पशुओं का झुंड खेत में फसल चरने के लिए पहुंच गए। प्रवीन जब उन्हें वहां से भगाने लगा तो दो सांड उस पर टूट पड़े।

सांड की टक्कर लगने से वह पक्की नाली पर जा गिरा और उसे सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बता दें कि लावारिस पशुओं के हमले से हिसार जिले में डेढ़ साल में यह नौवीं मौत है। इसके अलावा कई लोग घायल हो चुके हैं।

ग्रामीणों में रोष, प्रशासन को चेताया
किरोड़ी गांव के किसानों ने बताया कि रात के समय पशु झुंड बनाकर आते हैं। जिस खेत में ये घुस जाते हैं पूरी फसल एक बार में ही बर्बाद कर डालते हैं।

यह हालात एक गांव में नहीं है बल्कि जिले के लगभग सभी गांवों में ऐसे ही हालात हैं। शहर के नजदीक लगने वाले गांवों में तो और भी बुरा हाल है।

पशुओं से फसल की बर्बादी रोकने के चलते अब किसानों पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने का आर्थिक बोझ और पड़ गया है। एकजुट होकर किसान कई-कई एकड़ फसली भूमि पर कांटेदार तार की बाड़ लगा रहे हैं।

ऐसे में कांटेदार तार व पोल बेचने वालों की चांदी हो गई है। किसानों ने मांग की है कि प्रशासन पशुओं को रोकने के लिए ध्यान दे, नहीं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें