हिसार के पटेल नगर के एक सरकारी स्कूल में आठवीं और छठी कक्षा में पढ़ने वाले भाई- बहन के अपहरण करने का प्रयास किया। दो महिलाओं दोनों बच्चों को लेकर कैमरी मार्ग पर एक पानी की टंकी के पास ले गई। वहां पर एक गाड़ी में जबरन उन्हें बैठाने का प्रयाय किया। जैसे तैसे कर दोनों बच्चें वहां से फरार हो कर घर पहुंचे और परिजनों को आपबीती बताई। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की।
दो महिलाएं स्कूल के बाहर से कैमरी मार्ग पर पानी की टंकी के पास ले गई
पटेल नगर की रहने वाली और आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह वह छोटे भाई जो छठी कक्षा में पढ़ता है उसके साथ स्कूल गई थी। स्कूल का गेट बंद होने के कारण वह घर आ गए। कुछ देर बाद दोबारा स्कूल गए। स्कूल के गेट के पास पहुंचे तो वहां पर दो महिलाएं खड़ी थी। दोनों महिलाओं ने कहा कि तुम्हारी मां बीमार है और हमारें साथ चलो। हम दोनों उनके साथ चलने लगे। वे कैमरी मार्ग पर पानी की टंकी के पास लेकर पहुंची और जबरन गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। उनसे छुड़ाकर भागे और घर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चों से पूछताछ की है।
जांच अधिकारी के अनुसार
पीएलए पुलिस पुलिस चौकी इंचार्ज अनिल का कहना है कि बच्चों ने बताया कि उन्होंने स्कूल का काम नहीं किया था इसलिए स्कूल के अंदर नहीं गए। बाकी मामले की जांच कर रहे है।