फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: जालंधर से दुल्हन लेकर लौट रहे दूल्हे की गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, भांजी की मौत, दूल्हा-दुल्हन घायल 

Sat, 19 Jun 2021 01:20 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

हादसा उस समय हुआ जब टायर फटने से असंतुलित हुए ट्रक ने बरातियों से भरी बोलेरो को टक्कर मार दी। 
 
विज्ञापन
हांसी में हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बोलेरो गाड़ी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के हांसी में बरवाला रोड पर स्थित कुलाना गांव के पास शनिवार सुबह शादी से लौट रही बोलेरो गाड़ी को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार दूल्हा-दुल्हन सहित 7 बराती घायल हो गए और 11 वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गई। घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया जहां से दूल्हा-दुल्हन व अन्य बरातियों को गंभीर हालत में हिसार रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


हांसी के बड़सी गांव निवासी अनिल कुमार की बरात पंजाब के जालंधर में गई थी। शनिवार सुबह बरात वापस आ रही थी। कुलाना गांव के पास सामने से आ रहा एक ट्रक टायर फटने से असंतुलित होकर बरातियों से भरी बोलेरो गाड़ी से जा टकराया। हादसा इतना जबदस्त था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और वह दूर खेतों में जा गिरी। हादसे में बोलेरो में सवार दूल्हे अनिल व दुल्हन अमृता के अलावा अन्य करीब दस बराती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूल्हे की भांजी 11 वर्षीय स्नेहा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में महिला रिंकू, सुनीता, मांगेराम, धर्मबीर आदि घायल हुए हैं। 


परिवार के सदस्यों ने बताया कि अनिल कुमार पलंबर का काम करता है और शुक्रवार को बरात जालंधर गई थी। शुक्रवार रात शादी समारोह था और सुबह वह जालंधर से वापस बड़सी गांव के लिए चले थे। अपने गांव पहुंचने से महज कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। ट्रक चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें