फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-14 में छीनाझपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-14 में कम्युनिटी सेंटर के सामने शुक्रवार शाम सात बजे बाइक सवार दो युवक महिला नीरू का बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 5880 रुपये, मोबाइल फोन और दो सूट थे। सेक्टर-14 में 10 दिन में महिलाओं से छीनाझपटी की यह तीसरी वारदात है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर-14 के मकान नंबर 1246-पी निवासी महिला नीरू शुक्रवार शाम कम्युनिटी सेंटर के पास से घर आ रही थी। तभी पीछे से बाइक पर आए दो अनजान युवक अचानक झपट्टा मारकर उनका बैग छीनकर फरार हो गए। महिला एकाएक हुई वारदात से सहम गई। वह कुछ समझ पाती, तब तक झपटमार बाइक तेज गति में दौड़ाकर फरार हो चुके थे। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में महिला घर पहुंची परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद मामले की शिकायत देने नई अनाज मंडी चौकी में पहुंची। उन्होंने वहां लिखित शिकायत पुलिस को दी। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस आज खंगालेगी सीसीटीवी
वारदात के बाद सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कम्युनिटी सेंटर के पास रहने वाले लोगों से पूछताछ की, लेकिन झपटमारों का कुछ सुराग नहीं मिला। पुलिस अब शनिवार को घटनास्थल के आसपास के मकानों के सीसीटीवी खंगालेगी। जहां वारदात हुई, वहां अंधेरा था।
16 को शिक्षिका का झपटा था पर्स
16 नवंबर को सेक्टर-14 में जवाहर नगर निवासी टीचर मुदिता अरोड़ा का बाइक सवार ने पर्स छीन लिया था, लेकिन उन्होंने दौड़कर बाइक पर पीछे बैठे युवक को पकड़कर गिरा दिया था। फिर झपटमार टीचर को धक्का मारकर पर्स छोड़कर फरार हो गए थे। इस दौरान टीचर को कुछ चोटें लगी थी।
17 को कीर्तन से लौट रही महिला से छीना-झपटी
17 नवंबर को सेक्टर-14 में बाइक सवार दो युवक एक्टिवा को टक्कर मारकर महिला नेहा गुप्ता का पर्स झपटकर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और कुछ जरूरी कागजात थे। सेक्टर-14 के मकान नंबर 1811 निवासी गवर्नमेेंट कांट्रेक्टर अंशुल गुप्ता कीर्तन से लौट रही थी।
विज्ञापन

17 को स्वास्तिक अस्पताल के सामने वारदात
17 नवंबर को ही मॉडल टाउन में स्वास्तिक अस्पताल के सामने बाइकर्स ने भोजराज स्कूल की टीचर वंदना के साथ भी स्नेचिंग कर डाली थी। बाइक पर सवार दो युवकों ने शाम करीब चार बजे वारदात को अंजाम दिया था। टीचर के बैग में कुछ रुपये, मोबाइल व जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें