फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हसनगढ़ में युवक की गोली मारकर हत्या, चाची भी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा की घुड़चढ़ी पर हवाई फायर करने से रोका था, गोली मार कर दी युवक की हत्या
विज्ञापन

बरवाला (हिसार)। गांव हसनगढ़ में 23 वर्षीय युवक योगेश की वीरवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि योगेश की चाची चंद्रदेवी भी गोली लगने से घायल हो गई। चंद्रदेवी को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। झगड़ा बुधवार रात को विवाह समारोह में आरोपी अशोक उर्फ शौकी द्वारा हवाई फायर करने के बाद बढ़ा था। पुलिस ने देर शाम योगेश के शव का पोस्टमार्टम करवाया। वहीं पुलिस ने मामले के संबंध में अशोक उर्फ शौकी, सुमन, प्रेमली, सन्नी और दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने अशोक उर्फ शौकी को हिरासत में भी ले लिया। आरोपी शौकी ने योगेश व चंद्रदेवी की छाती पर गोली दागी है।
विज्ञापन

घुड़चढ़ी के समय हुआ था विवाद
पुलिस को दिए बयान में मृतक योगेश के पिता गांव हसनगढ़ निवासी रमेश ने बताया है कि बुधवार को योगेश के चाचा अजय की शादी थी। शाम को जब घुड़चढ़ी की रस्म हो रही थी तो उस दौरान अशोक उर्फ शौकी अपनी रिवॉल्वर लेकर आया और आते ही उसने हवाई फायर करने शुरू कर दिए। उसकी इस हरकत का विरोध किया गया। तब भी अशोक की वहां कहासुनी हो गई। उस दौरान तो योगेश के परिजनों ने अशोक को समझा-बुझा कर घर भेज दिया। आरोप है कि वीरवार दोपहर को जब बारात चढ़ रही थी तो उस समय अशोक अपने रिश्तेदारों के साथ आया और आते ही रिवॉल्वर निकालकर उसने सीधे योगेश पर फायर कर दिया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग योगेश को बरवाला के सरकारी अस्पताल में ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दौरान जब उसकी चाची 55 वर्षीय चंद्र देवी वहां पहुंची तो अशोक ने उस पर भी फायर कर दिया, जिसके चलते गोली चंद्रदेवी की छाती में लगी। चंद्र देवी का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। यहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें