फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी पर दूसरे कैदियों ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी सैनियान मोहल्ला निवासी विशाल उर्फ सोनड़ पर दूसरे कैदियों ने रंजिशन हमला कर दिया। कैदियों ने विशाल पर चम्मच और गिलास से हमला किया। बुधवार शाम हुए हमले के बाद घायल हुए विशाल को नागरिक अस्पताल लाया गया। इस मामले में फिलहाल पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।
मामले के अनुसार विशाल उर्फ सोनड़ लड़ाई-झगड़े के मामले में 12 फरवरी को सेंट्रल जेल नंबर-1 में न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उसे जेल के ब्लॉक-2 के कमरा नंबर दो में रखा गया। 13 फरवरी की शाम करीब पौने चार बजे खाना खाते हुए दो कैदियों हांसी निवास गोल्डी व राहुल ने उस पर चम्मच और गिलास को घिसकर बनाए गए हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने उसके मुंह पर हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। इस बीच पुलिस ने बैरक में पहुंचकर उसे छुड़वाया और नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया।
विज्ञापन

ये है रंजिश का कारण
एक पुराने मामले में जैकी की हत्या हुई थी। उसकी हत्या के मामले में हांसी के गोल्डी और राहुल जेल में बंद हैं। ये उसी कमरे में बंद हैं, जिसमें विशाल को 12 तारीख को रखा गया। जैकी और विशाल की दूर की रिश्तेदारी और दोस्ती है। इसी कारण गोल्डी और राहुल ने विशाल के ऊपर जेल में हमला कर दिया।
विज्ञापन


मुझे पता था कि उस कमरे में गोल्डी व राहुल बंद हैं। मैंने पहले ही जेल इंचार्ज को उस कमरे में बंद न करने की बात कही थी। मैंने इंचार्ज को बोल दिया था कि ब्लॉक-2 के दो नंबर कमरे में मत भेजो, वहां मेरी एंटी पार्टी के लोग बंद हैं। इसके बावजूद मुझे वहां बंद किया गया। आज मैं जमानत पर बाहर आया हूं। जल्द ही पुलिस को शिकायत दी जाएगी, जिसमें आरोपियों के साथ-साथ इंचार्ज के खिलाफ भी शिकायत दूूंगा।
- विशाल उर्फ सोनड़, पीड़ित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें