फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट केस के आरोपी की पुलिस हिरासत में पिटाई के मामले में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस हिरासत में कथित तौर पर मारपीट के विरोध में करीब 50-60 युवाओं ने शुक्रवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में आरोपी के साथ हिरासत में पिटाई करने वाले पुलिस कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक शिवचरण अत्री को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पुलिस इस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा केस में जांच कर रहे अधिकारी को भी बदला जाएगा। प्रर्दशनकारियों ने पुलिस द्वारा गिरफ्तार सूर्य के साथ पुलिस हिरासत में मारपीट करने का आरोप लगाया है।
गिरफ्तार आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा न्यायिक हिरासत
गिरफ्तार आरोपी को बोर्ड द्वारा मेडिकल के बाद कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के दो दिन के रिमांड की मांग की। कोर्ट ने आरोपी को पांच घंटे का रिमांड दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को शाम सात बजे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
रेलवे स्टेशन के पास पांच नवंबर को छह आरोपियों ने गांव बुड़ाना वासी प्रवीण पर चाकू व गंडासी से वार करके घायल कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने 14 नवंबर को केस के आरोपी जाजनवाला वासी सूूर्य को गिरफ्तार किया था। इस मामले में सूर्य के भाई संसार की प्रवीण के साथ विवाद होने की बात सामने आई है। इसको लेकर आरोपियों ने प्रवीण पर हमला किया था। मामले मेें फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें