फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से रेफर मरीज को निजी अस्पताल में ले गया एंबुलेंस चालक, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नागरिक अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीज को परिजनों की मर्जी के बगैर निजी अस्पताल में ले जाने पर एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। मामले के अनुसार कुछ दिन पहले नागरिक अस्पताल से गंभीर हालत होने के कारण अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
मरीज के परिजनों ने अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस के चालक गांव तलवंडी राणा निवासी भूपेंद्र से इस बारे में संपर्क किया। इसके बाद चालक भूपेंद्र उनको कमीशन के चक्कर में अग्रोहा की बजाय निजी अस्पताल में ले गया। मरीज के परिजनों ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर कर दी। मामले की जांच होने के बाद एंबुलेंस चालक को इस बात का दोषी पाया गया। मामले में डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रतना भारती ने आरोपी एंबुलेंस चालक भूपेंद्र उर्फ सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज करवाया है। इसके अलावा उस एंबुलेंस को जब्त करने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा है। मामले में अनाज मंडी चौकी से जांच कर्मी देवीलाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी एंबुलेंस ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बनाया था नियम
सिविल सर्जन को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि कुछ निजी अस्पताल की एंबुलेंस नागरिक अस्पताल परिसर में खड़ी रहती है जब किसी मरीज को अस्पताल रेफर किया जाता है तो ये एंबुलेंस वाले कमीशन के चक्कर में मरीज को अपने अस्पताल में ले जाते हैं। इसके बाद यह फैसला लिया गया था कि कोई भी निजी अस्पताल की एंबुलेंस नागरिक अस्पताल परिसर में मिली तो उसके चालक के खिलाफ केस दर्ज करवाया जाएगा। आरटीए को उस एंबुलेंस का लाइसेंस रद्द करने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें