फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडकांस्टेबल से धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नई अनाज मंडी चौकी में कार्यरत हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह से गुरुग्राम में ट्रेवल एजेंसी चलाने वाली महिला शिखा ने आठ महीने पहले एक लाख रुपये हड़पे थे। हेड कांस्टेबल ने अपनी कराटे खिलाड़ी बेटी का स्पेन का वीजा लगवाने के लिए नकदी दी थी। खिलाड़ी को वहां गेम्स में भाग लेना था। वीजा न लगने की वजह वह स्पेन नहीं जा सकी। पुलिस ने नामजद महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल सतपाल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि मेेरी बेटी खुशबू कराटे खिलाड़ी है और उसे गेम्स में भाग लेने के लिए स्पेन जाना था। मैंने गुरुग्राम के सुशांत लोक में ट्रेवल एजेंसी चलाने वाली शिखा अरोड़ा से संपर्क किया था। उसने कुछ औपचारिकताएं पूरी कर अपना खाता नंबर देकर एक लाख रुपये जमा कराने के लिए कहा था। हेड कांस्टेबल ने औपचारिकताएं पूरी कर सेक्टर-14 स्थित एक बैंक में 28 अगस्त 2017 को बताए गए खाते में दो बार 50 हजार रुपये जमा करा दिए थे, लेकिन शिखा ने उसकी बेटी का वीजा नहीं लगवाया। इस कारण खुशबू स्पेन में हुए गेम्स में भाग नहीं ले सकी। शिखा ने नकदी मांगने पर उसे 50 हजार के दो चेक दिए थे। चेक बैंक में लगाने पर बताया गया कि उसके खाते में रुपये नहीं हैं। उसके बाद शिखा से फोन पर बात की तो उसने कहा कि वह धीरे-धीरे रकम लौटा देगी। हेड कांस्टेबल ने महिला के ससुर अशोक अरोड़ा से बात की तो उन्होंने लिखित तौर पर दिया कि वे 20 हजार की किश्तों के हिसाब से रकम चुकता कर देंगे। उसके बावजूद रकम नहीं लौटाई। आश्वासनों से हारकर हेड कांस्टेबल ने पुलिस को शिकायत दी। सिटी थाना पुलिस ने नामजद महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें