फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ की स्मैक के साथ एसआईटी ने एक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने के लिए एसआईटी ने खेड़ी जालब से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से एक किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपये कीमत है। रविवार आरोपित को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

एसआईटी इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि आईजी सौरभ सिंह और एसपी बी सतीश बालन के नेतृत्व में हिसार रेंज में टीम काम कर रही है। रेंज में नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ मुहिम छेड़ी है। इसका उद्देश्य नशीले पदार्थ पर अंकुश लगाना है ताकि युवा इससे दूर रहें। इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि गत दिवस टीम एएसआई बलजीत, प्रेम सिंह, मुख्य सिपाही नरेश और सिपाही नरेश के साथ नारनौंद एरिया में गश्त पर थे। खेड़ी जालब गांव के पास कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति जा रहा था। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक किलोग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम जोगेंद्र उर्फ जोगा बताया। उसने बताया कि वह यूपी से स्मैक लाया था और यहां पर विभिन्न स्थानों पर उसकी सप्लाई करनी थी। पकड़े गए आरोपी को रविवार अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें