फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला एडवोकेट की शिकायत पर पटवारी व उसकी पत्नी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज
विज्ञापन

हिसार। महिला अधिवक्ता की शिकायत पर पुलिस ने पटवारी और उसके पत्नी के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

आजाद नगर की तुलसी विहार कॉलोनी निवासी एडवोकेट सुमन चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह चंडीगढ़ हाईकोर्ट में भी काम करती है। उसका अकसर काम के सिलसिले में हिसार आना-जाना रहता है। उसके पड़ोसी पटवारी राजबीर की नजर उसके हिसार के मकान पर है और उसे सस्ते में बिकवाना चाहता है। 12 फरवरी को वह किसी केस के सिलसिले में हिसार आई हुई थी। सुबह जब वह कोर्ट जाने के लिए घर से निकली तो राजबीर की पत्नी वनिता उर्फ मनिता ने उसके ऊपर गंदा पानी डाल दिया। इस बात को लेकर उसने पुलिस को फोन किया तो मौके पर आजाद नगर थाना पुलिस पहुंची। काफी हंगामे के कारण उसका समय खराब हुआ और कोर्ट में जरूरी काम के कारण वह घर से कपड़े बदल कर चली गई। काम करने के बाद वह एसपी से भी मिलने गई, लेकिन वे नहीं मिले। शाम को घर गई तो आरोपी राजबीर ने अपनी मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोक लिया। वहां पर उसकी पत्नी और कुछ अन्य पहुंच गए और उसके साथ मारपीट की। आजाद नगर थाना पुलिस ने पटवारी, उसकी पत्नी व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें