अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम ने मंगलवार को सात जगह बिजली चोरी पकड़ी। बिजली चोरों पर करीब चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गांव बुड़ाक में बिजली चोरी से मछली फार्म में पानी भरा जाता था।
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की बालसमंद सब ऑफिस की टीम ने मंगलवार को गांव खारिया, बांडाहेड़ी और बुड़ाक में छापेमारी की। बुड़ाक गांव में फार्म हाउस में बिजली चोरी कर बोरवेल से पानी भरा जाता था। यहां बिजली चोरी का केस बनाकर आरोपी पर तीन लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार, एएलएम होशियार सिंह, एएलएम राजेश, एएलएम संदीप, कृष्ण, रमेश कुमार, राजकुमार भिवानी रोहिल्ला की टीम ने गांव बांडाहेड़ी में छापा मारा। यहां महेंद्र लांबा ने बिजली निगम की टीम को घर में नहीं घुसने दिया। बिजली कर्मचारियों ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में जांच की तो बिजली चोरी का केस मिला। निगम की टीम ने कुल 20 जगह छापा मारा, जिसमें छह जगह पर बिजली चोरी मिली। घर में कुंडी लगाकर बिजली चोरी हो रही थी, जिसमें आधा किलोवाट से दो किलोवाट की चोरी मिली। आरोपियों की बिजली सप्लाई की तार जब्त कर ली गई है। अगर जुर्माना अदा नहीं किया तो इन लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
- बुड़ाक, बांडाहेड़ी, खारिया में मिली सात जगह बिजली चोरी