उकलाना मंडी।
गांव चमारखेड़ा निवासी महिला ने उकलाना थाना में अपने ही पति के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 10 जून को उसका पति सतपाल रात के करीब 9 बजे शराब पीकर घर आया और शराब पीने के लिए उससे रुपये मांगने लगा। जब उसने पैसे देने से मना कर दिया तो उसके पति ने उससे मारपीट की और बिजली का करंट देकर मारने की भी कोशिश की। उसके चिल्लाने पर जेठ राजेंद्र ने बीच-बचाव करके उसे छुड़वाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति सतपाल पर मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने का केस दर्ज कर लिया है।