फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नगर में डेयरी संचालक को गोली मारने के पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। 19 नवंबर को जवाहर नगर में डेयरी संचालक शमशेर पर गोलियां बरसाने के पांच आरोपियों को स्पेशल स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सभी आरोपी हत्या व आर्म्स एक्ट के कई केसों में वांछित अपराधी हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी गैंग सरगना गांव पनिहार चक्क वासी अजय उर्फ बच्ची व सुनील उर्फ टाइगर, खारिया वासी निशान व रजनीश उर्फ सोनू, गांव थुराना वासी अंकित उर्फ धक्कू को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी। पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार देर शाम कैंट क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्तौल, चार कारतूस व गोली कांड में प्रयोग की गई बाइक बरामद कर ली है। मामले में अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर चलाई थीं शमशेर पर गोलियां
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अजय उर्फ बच्ची की गांव रावलवास वासी शमशेर के साथ 2014 में पैसे को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात को लेकर वह शमशेर से रंजिश रखता था। इस बात का बदला लेने के लिए जेल से जमानत पर बाहर आए अजय ने अपने पुराने साथियों को साथ लेकर शमशेर से बदला लेने की साजिश रची। आरोपियों ने 19 नवंबर को सुबह जवाहर नगर में शमशेर की डेयरी पर जाकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई थीं। इस हमले में शमशेर को तीन गोलियां लगी थीं। घटना के बाद से शमशेर निजी अस्पताल में दाखिल है।
गिरफ्तार आरोपियों पर ये मामले दर्ज
पुलिस द्वारा गिरफ्तार सभी आरोपी हत्या, हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के केसों में शामिल रहें है। इनमें से दो आरोपी अजय उर्फ बच्ची व अंकित जेल से कुछ दिन पहले ही जमानत पर बाहर आऐ थे व एक आरोपी रजनीश हत्या प्रयास के केसों में राजस्थान से भगोड़ा है।
विज्ञापन

अजय उर्फ बच्ची-हत्या, हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल 15 मामले दर्ज।
निशान - हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट सहित कुल पांच केस दर्ज।
रजनीश उर्फ सोनू - हत्या प्रयास के दो केस में राजस्थान से भगोड़ा।
अंकित उर्फ धक्कू - हत्या व आर्म्स एक्ट के कुल चार केस।
सुनील उर्फ टाइगर - आर्म्स एक्ट का एक केस।

पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया था। गुप्त सुचना के आधार पर पांच आरोपियों को पिस्तौल के साथ कैंट एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह, स्पेशल स्टाफ प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें