फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार रुपये की राशि सहित जुआ खेलते चार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलते चार काबू, 25 हजार रुपये बरामद
विज्ञापन

मंडी आदमपुर। आदमपुर पुलिस ने 4 लोगों को 25 हजार रुपये की राशि सहित जुआ खेलते हुए काबू किया है। पुलिस को उनके पास 25 हजार 50 रुपये की राशि बरामद हुई। पुलिस ने उन सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

आदमपुर थाने के अनुसार मुख्य सिपाही ओमप्रकाश अन्य कर्मचारियों सहित दड़ौली फाटक के पास गश्त कर रहे थे। उस दौरान उन्हें सूचना मिली कि फायर बिग्रेड ऑफिस के पास 4 लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे तो वहां 4 लोग पैसे दांव पर लगा कर ताश द्वारा जुआ खेल रहे थे। उन्होंने उन्हें काबू कर उनसे पूछताछ की तो उनकी पहचान मंडी आदमपुर निवासी रवि बाल्मीकि, राजा बाल्मीकि, राजेन्द्र नाई व सुभाष के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें