फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित नाबालिग के ब्यान पर केस दर्ज कर आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस वीरवार सुबह अदालत में पेश करेगी। पुलिस को दिए बयान में छात्रा ने कहा है कि उसके पिता दहेज के मामले में जेल में हैं। वह और उसका भाई दादी के पास रहते हैं। उनके घर पर गांव के ही युवक रमेश का आना-जाना था। इसके चलते उसकी दोस्ती रमेश से हो गई। आरोप है कि आरोपी छात्रा को बहला फुसला कर खेतों में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़ित नाबालिग ने आरोप लगाया कि उसने इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें