फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से घर जा रहा युवक दुर्घटना में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। किरमारा गांव निवासी 34 वर्षीय अजित दुर्घटना में घायल हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन अजित ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे वह और उसका भाई मलखान हिसार से बीड़ की तरफ अलग-अलग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ढंढूर से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अजित गंभीर रूप से घायल हो गया। मलखान ने अजित को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। अजित के मौसी का लड़का मलखान का कहना है कि वे दोनों हिसार में फ्रूट सप्लाई का काम करते हैं। रोजाना रात करीब 10-11 बजे आना-जाना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें