फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक पार्सल के कंटेनर से 450 पेटी शराब बरामद की, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस ने शनिवार देर रात डाक पार्सल के कंटेनर से 450 पेटी शराब की बरामद की। पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सिविल लाइन थाना में तैनात हेड कांस्टेबल बलदेव सिंह, सिपाही राजेंद्र सिंह और चालक सिपाही अनिल कुमार शनिवार रात गश्त पर थे। एचसी बलदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि तोशाम की तरफ से एक डाक पार्सल कंटेनर आ रहा है, जिसमें भारी मात्रा में शराब भरी हुई है। उन्होंने नाका लगाकर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद तोशाम की तरफ से एक डाक पार्सल कंटेनर आता दिखाई दिया। उसे रोकने का इशारा किया तो उसने एकदम ब्रेक लगाकर उतरकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे काबू कर लिया। कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें 450 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान बिश्नोई वाली गली निवासी सुनील उर्फ सोनू के रूप में हुई। उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा तो उसने आरसी दिखाई, जिसे चेक किया तो पाया गया कि आरोपी ने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई हुई थी। आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में आबकारी अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें