फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-मामा ने पीटा तो युवती पहुंची पुलिस थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। मां और मामा द्वारा की गई पिटाई से परेशान एक किशोरी पुलिस थाने पहुंच गई। आदमपुर की एक बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस थाने को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी मम्मी दिन में घर पर थे। तभी उनके मामा नवीन उनके घर पर आ गए। उन्होंने अपने मामा से कहा कि जब उनके पिता घर पर हों, तभी उनके घर पर आया करो। इस बात से भड़ककर उसके मामा ने उसके साथ मारपीट की। उसका मामा जब किशोरी के साथ मारपीट कर रहा था, तब उसकी मां ने उसको छुड़ाने के बजाय हंस रही थी। उसकी मां ने उसको धमकी देते हुए कहा कि वह हर रोज उसके साथ मारपीट करवाएगी। इसके बाद किशोरी उनसे बचकर पुलिस थाने में पहुंची। युवती ने पुलिस के आगे अपने दादा-दादी के साथ रहने की इच्छा जाहिर की है। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी मां व मामा के खिलाफ बाल संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें