चोर दुकान का शटर उखाड़कर ले गए बैटरी
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। शहर के दौलतपुर चौक के नजदीक मारुति कार में सवार होकर आए चोरा एक दुकान के शटर को राड से उखाड़कर दुकान में रखी बैटरी चोरी कर ले गए। वारदात सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस को दी शिकायत में चिकन कॉर्नर के मालिक सुरेंद्र ने बताया कि वह दुकान को लॉक कर घर गया हुआ था। बुधवार सुबह दुकान खोलने के लिए आया तो दुकान का लॉक टूटा हुआ था व शटर भी उखड़ा पड़ा था। सुरेंद्र ने जब दुकान के अंदर जाकर देखा तो वहां से एक बैटरी गायब मिली। बाद में दुकान के सामने एक अन्य दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो मालूम हुआ कि चोर एक मारुति कार में सवार होकर आए थे और उन्होंने एक राड से दुकान के शटर को उखाड़ा।