फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को पुलिसकर्मी ने नाक पर मारा डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। बाइक पर आ रहे मिलगेट निवासी विनोद कुमार को पुलिसकर्मी ने नाक पर डंडा मारकर घायल कर दिया। नागरिक अस्पताल में इलाज करवा रहे घायल विनोद ने बताया कि वह मंगलवार शाम को अपने जीजा संजू के साथ बाइक पर लाडवा गया था। लाडवा सेे वापस आते समय संजू बाइक चला रहा था और वह पीछे बैठा था। जब वह तोशाम रोड़ पर पुलिस नाके पर पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको बाइक रोकने का इशारा किया। पुलिसकर्मी के इशारे पर उसके जीजा संजू ने बाइक की स्पीड कम कर दी। रोड़ पर वाहन ज्यादा होने के कारण उसका जीजा बाइक को साइड में करने के लिए पीछे देखने लगा। वह बाइक को रोकने ही वाला था कि नाके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी डंडा लेकर तेजी से उनकी तरफ आया। पुलिसकर्मी ने पास आते ही डंडे से उसकी नाक पर वार कर दिया। इससे उसकी नाक व आंख पर गहरी चोट आई और खून बहने लगा। इसके बाद उसके जीजा संजू ने ही उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें