फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को जहर पीने पर मजबूर करने वाले को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। आठवीं की छात्रा को छेड़छाड़ करके तंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेेज दिया। छेड़छाड से आहत छात्रा ने जहर निगल लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस जांच अधिकारी मनीषा ने बताया कि पीड़ित छात्रा ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान दिया कि गांव में टेंट का काम करने वाला 25 वर्षीय युवक प्रवीन डेढ़-दो माह से उसके साथ छेेड़छाड़ कर रहा था। जब वह स्कूल जाती तो आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर पीड़िता अपना घर छोड़कर ताऊ के साथ रहने लगी थी आरोपी फिर भी उसे परेशान करता रहा। घर पर कुछ बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता। इस लिए परेशान होकर उसने 17 जून को जहर निगल लिया। जिसके बाद हालत गंभीर होने पर छात्रा को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। तीन दिन उपचार के बाद छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। पुलिस के अनुसार छात्रा के बयान के अनुुसार आरोपी प्रवीन पर पॉक्सो एक्ट, छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी प्रवीण के घर पर छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेेश किया गया । अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें