हैंडपंप की हत्थी से कार चालक पर किया हमला, पुलिस ने जांच शुरू की
हिसार।
सिटी थाना एरिया निवासी सुरेश कुमार ने खुद पर हुए जानलेवा हमला होने की शिकायत सिटी थाना में दी है। सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी से सुभाष मार्केट से सामान लेकर जा रहा था। पीछे से एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक आए और साइड न देने की बात कहकर गाली देनी शुरू कर दी। युवकों ने ड्राइवर साइड आकर उसके साथ हाथापाई की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद वे युवक बिश्नोई मंदिर से 10-12 अन्य लड़कों को और बुला लाए तथा हैंड पंप की हत्थी निकालकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने इसकी शिकायत सिटी थाना में दी है। वहां की एक दुकान के सीसीटीवी में यह सारा मामला कैद है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।