फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर पतंग उड़ाते समय दो मंजिला मकान से नीचे गिरा छात्र, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी। हांसी के न्यू सुभाष नगर में 10 साल का एक छात्र पतंग उड़ाते हुए दो मंजिला छत से नीचे गिर गया। घटना में घायल 5वीं कक्षा के छात्र शिवम को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है, हालांकि उसे गुम चोट आई है। दो मंजिला छत से गिरने के बावजूद चोटिल शिवम की जान बच गई। शिवम के पिता रमेश कुमार हांसी में जिओ स्टोर के मैनेजर है। उनका न्यू सुभाष नगर में ओम शांति आश्रम के समीप आवास है। शिवम के चाचा सोनू सैनी ने बताया कि उनका भतीजा शिवम वसंत पंचमी से एक दिन पूर्व शनिवार दोपहर को आवास की छत पर पतंग उड़ा रहा था। वह स्कूल से आते ही दोपहर छत पर चढ़ गया और पतंग उड़ाने लगा। पतंग उड़ाते समय वह पीछे की तरफ चला गया। इस दौरान छत की दो फीट ऊंची चारदिवारी से उसका पैर लगा और वह नीचे गिर गया। शिवम को उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें