युवती के अपहरण के आरोप में केस दर्ज
पानीपत। गंगाराम कालोनी में युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि सुनील पुत्र पवन निवासी गंगाराम कालोनी ने उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। वहीं पुलिस ने शिकायत पर सुनील के खिलाफ युवती को बहला फुसला कर अपने साथ ले आने के आरोप में केस दर्ज कर आरोपित व लड़की की तलाश शुरू कर दी है। केस की जांच कर रहे एएसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि आरोपित सुनील व लड़की की तलाश की जा रही है।