फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम नैन केस में युवती व परिजनों से पांच घंटे तक पुलिस की पूछताछ----

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। इनसो के पूर्व प्रधान सुनाम नैन केस में पुलिस ने आरोपी पक्ष के बयान दर्ज किए। डीएसपी अमरजीत सिंह कटारिया व अग्रोहा थाना प्रभारी प्रह्लाद सिंह ने आरोपी पक्ष से पांच घंटे तक पूछताछ की। इस बारे में युवती, उसकी दो बहन, माता-पिता व परिवारवालों के अन्य सदस्यों से पूछताछ की। पूछताछ के बाद सभी के बयान दर्ज किए गए।
मामले में डीएसपी अमरजीत कटारिया ने बताया कि यह बहुत ही उलझा हुआ मामला है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सकता। वीरवार को इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर्स की टीम से भी पूछताछ की गई व इसके अलावा अन्य डॉक्टरों से भी इस बारे में राय ली गई। अभी तक कुछ भी नहीं बताया जा सकता कि यह मर्डर है या आत्महत्या। पुलिस इस मामले में वैज्ञानिक तथ्य जुटा रही है। पैथ लैब व केमिकल प्रशिक्षण रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। मामले को जल्द सुलझाने केे लिए विसरा रिपोर्ट के लिए चिट्ठी लिखी गई है। मामले की पूरी तरह तथ्यात्मक जांच की जाएगी। अगर किसी पक्ष ने कुछ गलत किया है तो उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नही किया जाएगा। गांव कुलेरी निवासी इनसो के पूर्व डीएन कॉलेज प्रधान 25 अगस्त को अग्रोहा के पास अपनी गाड़ी में मृत मिला था। पुलिस ने इस मामले में युवती सोनू व उसके परिजनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। सुनाम के परिजन इसको हत्या बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने दिए यह बयान
युवती ने वीरवार को मामले में बयान दिए कि मैं 25 अगस्त को सुनाम से मिली थी। वह अपनी गाड़ी में मुझसे बोला- आओ आज ही शादी करते हैं। मैंने उसे यह कहते हुए मना कर दिया कि पहले परिवार वालों को मनाएंगे, उसके बाद ही शादी करेंगे। सुनाम बोला कि तुझे शादी नहीं करनी है तो दोनों मिलकर जहर पीकर सुसाइड कर लेते हैं। वह जहर पीने की बात करने लगा तो मैं गाड़ी से उतर गई और आनी एक दोस्त के साथ हिसार आ गई। अगले दिन मुझे पता चला कि सुनाम की जहर पीने से मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें