फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के पास जादू की छड़ी नहीं,अपराधियों को पकड़ने में समय लगता है:एसपी शिवचरण---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एसपी शिवचरण ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पुलिस के पास जादू की छड़ी तो है नहीं, जो उसे घुमाते ही तुरंत अपराधियों को पकड़ा जा सके। किसी भी घटना को समय में बांधकर पुलिस काम नहीं कर सकती। हर वारदात को सुलझाने में समय लगता है। अपराधी वारदात करके फरार हो जाते हैं। उनको ढूंढने में व पकड़ने में समय लगता है। जनता को मामलों में धैर्य रखना चाहिए। अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस का सहयोग करना चाहिए।
वीरवर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मीडिया से बातचीत एसपी शिवचरण ने कहा कि शहर में बढ़ रही वारदात को कंट्रोल करने के लिए विभिन्न स्थानों पर करीब 140 अतिरिक्त कैमरे लगवाए जाएंगे। पहले से लगे सीसीटीवी रिपेयर कराए जाएंगे। बिजली की समस्या से बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को बैटरी व सोलर प्लेट से जोडे़ंगे। इसके बारे में नगर निगम के पत्राचार किया जाएगा।
विज्ञापन

बोले-हर गली-चौक पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए जा सकते
एक सवाल के जवाब के एसपी ने कहा कि हर गली-चौक पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं किए जा सकते। व्यापारियों को चाहिए कि बाजार में रखवाली के लिए चौकीदार का प्रबंध करें। चोरी रोकने के लिए पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। इसके अलावा पुलिस के 114 जवानों को बाजार में रात के समय गश्त पर लगाया गया है। संबंधित थाना इंचार्जों को अपनेेे-अपने एरिया में रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


मोती बाजार की चोरी की तीन वारदात कबूली
पुलिस अधीक्षक के अनुसार पुलिस ने इस महीने शहर में हुई 16 दुकानों में चोरी की वारदात में से केवल तीन वारदात कबूली हैं। गिरफ्तार किए गए चोरों ने मोती बाजार में किराणा स्टोर में चोरी की थी। एसपी ने कहा शहर थाना, सदर थाना, बरवाला व उकलाना थाना क्षेत्र में हुई अलग-अलग 12 वारदात को सुलझा लिया है। चोरियों में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चार वारदात शहर थाना व बरवाला क्षेत्र में, चोरी की पांच वारदात करने वाले तीन आरोपी गांव हिंदवान वासी आकाश उर्फ खूंटी, आजाद नगर वासी दर्शन उर्फ बच्ची व आर्यनगर वासी नवीन उर्फ जिपड़ी को गिरफ्तार किया था। इन सभी को रिमांड पर लिया गया है। उकलाना में सरसों चोरी करने वाले आरोपी कागसर निवासी सरजीत व कल्लर भैणी निवासी राहुल व संदीप को गिरफ्तार किया है। बाइक चोरी करने वाले गांव धांसू के संजय व मनोज उर्फ पांडे को गिरफ्तार करके इनके पास से पांच बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें