फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या में शामिल महिला के घर की कुर्की की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या में शामिल महिला का घर होगा कुर्क
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुनादी कर नोटिस चस्पा किया
अमर उजाला ब्यूरो
कुईं बाजार (गोरखपुर)। उरुवा के असिलाभार गांव में हुई हत्या में शामिल महिला की गिरफ्तारी न होने पर अब उसके घर की कुर्की की तैयारी तेज कर दी गई है। पुलिस ने कोर्ट की अनुमति पर गांव में मुनादी कराकर नोटिस चस्पा कर दिया है।
विज्ञापन

उरुवा के असिलाभार गांव में 19 जुलाई को अजय चंद ने भूमि विवाद में अपने चचेरे भाई संजय चंद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने संजय की पत्नी किरन चंद की तहरीर पर अजय चंद, उनकी पत्नी किरन चंद व बेटे रमन चंद पर हत्या, धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने अजय चंद व रमन चंद को गिरफ्तार कर जेल भेज था लेकिन अजय की पत्नी किरन चंद फरार चल रही है। कोर्ट के आदेश पर थानेदार निर्भय नारायण सिंह ने बृहस्पतिवार को गांव में मुनादी कर नोटिस चस्पा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें