फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गार्ड की बंदूक से सफाईकर्मी को गोली लगने के मामले में आया नया मोड़, पुलिस द्वारा बैंक पीयन से जबरदस्ती शिकायत लेने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के गार्ड की बंदूक से अचानक गोली चलने और सफाईकर्मी को लगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस मामले में बैंक चपड़ासी की शिकायत पर केस दर्ज किया था। अब बैंक चपड़ासी का आरोप है कि पुलिस ने उससे जबरदस्ती शिकायत लिखवाई है। थाना प्रभारी ने आरोपों को झूठा बताया है।
मामले के अनुसार आजाद नगर में सीआर लॉ कॉलेज के पास यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच के गार्ड कुलदीप की बंदूक से शुक्रवार को अचानक गोली चल गई थी। यह गोली बैंक के ही सफाईकर्मी रामफल को जा लगी। उसे प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गोली की सूचना पर आजाद नगर थाना प्रभारी दलेराम मौके पर पहुंचे थे और घटना की जांच की थी। उन्होंने बैंक प्रबंधन को सीसीटीवी फुटेज सौंपने को कहा था। इस मामले में आजाद नगर थाना पुलिस ने बैंक के पीयन विजय कुमार की शिकायत पर शुक्रवार देर रात धारा 307 के तहत केस दर्ज किया था। शनिवार को गोली चलाने वाले बैंक के गार्ड को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


पीयन का आरोप, खुद लिखी शिकायत, जबरन कराए साइन
बैंक में पीयन एवं शिकायतकर्ता विजय कुमार का कहना है कि शुक्रवार रात 10:00 बजे पुलिस कर्मचारी उनके घर आए और कहा गया कि एसपी ने बुलाया है। वे लोग उसे एसपी आवास पर ले जाने की बजाय आजाद नगर थाने में ले गए और खुद ही शिकायत लिखकर उसके हस्ताक्षर करवा लिए। उसका कहना है कि वह किसी भी प्रकार की कोई शिकायत देना नहीं चाहता, लेकिन पुलिस के कर्मचारियों ने ही दबाव बनवाकर उनसे उस शिकायत पर हस्ताक्षर करवाए थे।

दोनों दोस्त, अचानक चली गोली
गोली लगने से घायल रामफल के रिश्तेदार जगदीप सिंह ने बताया की रामफल और बैंक के गार्ड कुलदीप दोनों पड़ोसी हैं और अच्छे दोस्त भी हैं। यह घटना अचानक हुई, इसमें कोई हत्या का इरादा नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस के कर्मचारी कल दिन भर उन पर पुलिसिया कार्रवाई करवाने के लिए दबाव बनाते रहे, लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया था। उन्होंने सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की।


पुलिस गलत तरीके से पेश आ रही है: बैंक गार्ड का भाई वीरेंद्र
बैंक गार्ड कुलदीप के छोटे भाई वीरेंद्र ने कहा कि जिस तरीके से पुलिस पेश आ रही है, वह बहुत ही गलत रवैया है। वीरेंद्र सिंह ने भी घायल रामफल के रिश्तेदार जगदीप सिंह की बात का समर्थन किया और कहा कि हमारे दोनों ही परिवारों के बड़े अच्छे संबंध रहे हैं और यह घटना इत्तफाक से हुई है। वीरेंद्र सिंह ने पुलिस पर रंजिशवश कार्रवाई करने का अंदेशा जताया।
विज्ञापन


पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है और जिस चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है, वह मौके पर मौजूद था। पूरा मामला बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद था, जिसकी सीडी पुलिस ने प्राप्त कर ली है। रात के समय बैंक कर्मचारी को घर से उठाने के आरोप निराधार हैं।
- दलेराम, थाना प्रभारी, आजाद नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें