फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की एक कॉलोनी निवासी एवं कॉलेज छात्रा को अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी प्रमोद को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस को दी शिकायत पीड़िता ने बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर लगातार अश्लील मैसेज, फोटो, वीडियो भेजे जा रहे हैं। उसके बाद उसे फोन करके जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए, 354डी, 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से आरोपी का पता लगाकर सोमवार को उसको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें