फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट डोमिनेशन के बीच आजाद नगर से स्कूल संचालक के घर से 3.40 लाख रुपये और 2 लाख के जेवर चुरा नौकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आजाद नगर स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ. विजय खेड़ा के यहां काम करने वाला नेपाली नौकर अपने एक साथी की मदद से 3.40 लाख की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवर और अन्य सामान चुराकर फरार हो गया। स्कूल के सीसीटीवी में नौकर की हरकतें कैद हो गई हैं। हैरानी की बात यह है कि शनिवार रात रात 80 प्रतिशत पुलिस शहर की सड़कों पर होने का दावा किया गया है। उसके बावजूद चोर आराम से निकल गए। पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची तथा जांच की। पुलिस ने नेपाल निवासी नौकर रॉबिन और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मिलेनियम पब्लिक स्कूल के संचालक डॉ. विजय खेड़ा की स्कूल परिसर में ही रिहायश है। वह शनिवार को परिवार के सदस्यों के साथ कार में गुरुग्राम गए थे। घर में नेपाल निवासी नौकर रॉबिन मौजूद था। उसने अपने एक साथी को बुला लिया। फिर दोनों ऊपर कमरे में गए और अलमारी में रखे गहने, तीन लैपटॉप और तीन लाख रुपये चुरा ले गए। इसके अलावा 40 हजार रुपये स्कूल के काउंटर से चुराए। स्कूल के अंदर लगे सीसीटीवी में नौकर की हरकतें रिकॉर्ड हो गई हैं। डॉ. खेड़ा का परिवार लौटा तो वारदात का खुलासा हुुआ। पुलिस ने नौकर और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का नाइट डोमिनेशन था
जिले की 80 प्रतिशत पुलिस रात को सड़कों पर थी। जगह-जगह नाकेबंदी थी। चौक-चौराहों से गुजरने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। उसके बावजूद चोर चोरी कर आराम से फरार हो गए। यह हैैरतपूर्ण बात है कि पुलिस की सख्ती के बावजूद चोर कैसे निकल गए।
विज्ञापन


पुलिस कॉलोनी में एएसआई के घर चोरी के मामले की जांच करेगी सीआईए
हिसार। पुलिस प्रशासन ने सिटी थाने की आवासीय कॉलोनी से नौ फरवरी को दिनदहाड़े चोरी होने की जांच सिटी थाने से सीआईए के हवाले कर दी है। अब सीआईए जांच करेगी। रेलवे थाने में तैनात एएसआई ऊषा देवी नौ फरवरी को तीसरी मंजिल के क्वार्टर को ताला लगाकर सामने वाली पड़ोसन मुकेश के साथ कार में सूट लेने गई थीं। वे बाद में लौटी तो क्वार्टर के मेन दरवाजे का कुंडा उखड़ा मिला था। अलमारी से सोने के साढे़ सात तोले के जेवर और 17 हजार रुपये चोरी हुए मिले थे। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें