फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में चलता था सेक्स रैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस ने वेश्यावृत्ति की आरोपी पांच युवतियों, श्री कृपा के होटल संचालक राजेश कुमार और चार ग्राहकों को अदालत में पेश किया। यहां से उनको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

महिला थाना एसएचओ सरोज बाला की टीम ने रविवार को मटका चौक के पास ऊपरी मंजिल पर श्री कृपा होटल में छापा मारा था। पुलिस ने तलाशी लेकर पांच वेश्याओं, चार ग्राहकों और एक होटल संचालक को पकड़ा था। सादे लिबास में एक पुलिसकर्मी को 500 रुपये का नंबर नोट कर होटल में भेजा गया था। बोगस ग्राहक ने महाबीर कॉलोनी निवासी होटल संचालक राजेश कुमार से सौदे की बात की तो 500 रुपये में सौदा पट गया था। फिर होटल संचालक ने बोगस ग्राहक को युवती मुहैया करा दी थी। वह उसे लेकर कमरा नंबर 201 में चला गया था। बोगस ग्राहक का इशारा मिलने पर पुलिस की टीम ने होटल में छापा मारा दिया था। पुलिसकर्मियों ने कमरा 201 खुलवाया तो बोगस ग्राहक और कोलकाता की युवती टीना बातें करते मिले थे। पुलिस ने कमरा नंबर 202 से राजगढ़ के विकास और एक युवती, कमरा नंबर 203 से राजगढ़ के पुनीत और दिल्ली की युवती, कमरा नंबर 204 से भूना का अजय और पश्चिम बंगाल की युवती और कमरा नंबर 304 से भूना का कैलाश और दिल्ली की युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। महिला थाना पुलिस ने महाबीर कॉलोनी निवासी होटल संचालक राजेश, चार ग्राहकों और पांच युवतियों के खिलाफ वेश्यावृत्ति का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें