फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिट एंड रन: फल-सब्जी खरीद रहे लोगों को कुचलती चली गई आई-20 कार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिट एंड रन : फल-सब्जी खरीद रहे लोगों को कुचलती चली गई आई-20 कार
विज्ञापन

हिसार। हिट एंड रन मामले में रविवार शाम करीब साढ़े बजे सब्जी मंडी में एक कार लोगों को कुचलती चली गई। तेज रफ्तार कार जीजा-साली को 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुए चली गई, जिस कारण वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कार में सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। कार पर हांसी नंबर की प्लेट लगी है और बताया जा रहा है चालक शराब पीए हुए था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार नई सब्जी मंडी में रविवार देर शाम लोगों की खासी भीड़ जमा थी। सोमवार को महाशिवरात्रि होने के कारण लोग खरीदारी करने आए हुए थे। करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार एक कार आई और वहां खड़े लोगों को रौंदती हुई निकल गई। इस हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


फल खरीदने आए थे जीजा-साली
हादसे में घायल हुए 42 वर्षीय हेमराज ने बताया कि सोमवार को शिवरात्रि के कारण अपनी 23 वर्षीय साली नीलम के साथ फल खरीदने के लिए मंडी में आया था। वह बाइक खड़ी करके रेहड़ी की तरफ जा ही रहे थे कि अचानक से तेज रफ्तार कार आई और उन्हें रौंदती हुई चली गई। वे कार के साथ 20-30 मीटर तक घसीटते चले गए। उसने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला।
7-8 लोग हुए हैं घायल
प्रत्यक्षदर्शी फल-सब्जी की रेहड़ी लगाने वाले एक संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि कार की रफ्तार बहुत तेज थी और उसमें बैठे दोनों युवकों ने शराब भी पी रखी थी। कार इतनी तेजी से आई कि किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला। उसने बताया कि हादसे में कम से कम 7-8 लोग घायल हुए होंगे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने अस्पतालों में पहुंचाया। हादसे के बाद कार में सवार एक युवक तुरंत निकल कर फरार हो गया, जबकि दूसरे को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


वर्जन
फिलहाल दो घायलों हेमराज और उसकी साली नीलम की पहचान हो पाई है। बाकी कहां-कहां एडमिट हैं, पता कर रहे हैं। गाड़ी चालक को पकड़ लिया है, जो हांसी निवासी है और उसका मेडिकल कराया जाएगा। गाड़ी किसी महेंद्र के नाम से रजिस्टर्ड है। गाड़ी में सवार दूसरे युवक की तलाश जारी है।
राजेंद्र, जांचकर्ता, सब्जी मंडी पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें