फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप पीड़िता ससुराल से गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप पीड़िता ससुराल से गायब
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
पड़ोसी पर रेप का मामला दर्ज करवाने के बाद विवाहिता अपने ससुराल से गायब हो गई। पत्नी के गायब होने पर पति ने पुलिस में शिकायत दी है। शहर के नजदीकी गांव में किरयाणा की दुकान चलाने वाले रेप पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी शादी छह साल पहले फतेहाबाद की कालोनी निवासी युवती से हुई थी। उसकी पत्नी के साथ उनके पड़ोसी ने एक महीने पहले शहर के होटल के कमरे में ले जाकर रेप किया था व उसकी वीडियो भी बना ली थी। रेप के बाद उसकी पत्नी ने आरोपी के खिलाफ 30 अप्रैल को केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी युवक को 1 मई को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उन्होंने बताया कि 24 मई को उनकी पत्नी सहित घर के सभी सदस्य खाना खाकर सो गये थे। जब उसकी रात दो बजे नींद खुली तो पत्नी को चारपाई से गायब पाया। इसके तुरंत बाद घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। इस बारे में उसने अपने ससुराल भी पता किया लेकिन उन्होंने भी उसके बारे में किसी तरह की जानकारी होने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने पति की शिकायत पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें