फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंग जांच मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महंदा में लिंग जांच के दोनों आरोपी पहुंचे जेल
दूसरे आरोपी राकेश को चोट के कारण भेजा अस्पताल
रिमांड में आरोपी से कुछ खास नहीं उगलवा सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बास।
गांव महंदा में एक घर में अल्ट्रासाउंड मशीन से गर्भवती महिलाओं की लिंग जांच के मामले में पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस आरोपी से कुछ खास उगलवाने में कामयाब नही हुई। बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां उन्हें जेल भेज दिया।
सोमवार को गांव महंदा में स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। रेड के दौरान मशीन से लिंग जांच कर रहा हिसार निवासी झोलाछाप डॉ. राकेश व उसका सहयोगी बांडाहेडी निवासी पवन को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। महंदा निवासी दलबीर व रोशनखेड़ा का पूर्व सरपंच अर्जेदंर उर्फ लाला भागने में कामयाब हो गए थे। मंगलवार को पुलिस ने पवन को एक दिन के रिमांड पर लिया था। दूसरे आरोपी राकेश को भी पुलिस एंबुलेंस में लेकर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रिमांड के दौरान बास पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी से कुछ खास उगलवाने में कामयाब नहीं रही।
विज्ञापन

इस संबंध में जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पवन से पूछताछ की गई जिसमें उसने बताया कि वह लिंग जांच करवाने के लिए ग्राहक तैयार कर डॉ. राकेश व मकान मालिक दलबीर से मिलवा देता था। दोनों फरार आरोपियों के बारे में भी पूछताछ की गई है। मामले की जांच अभी चल रही है। जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
एक तरफ तो सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर करोड़ो रुपये खर्च कर रही है। बास पुलिस अभी तक ये भी पता नही लगा सकी कि ये गोरखधंधा कितने समय से यहां चल रहा था। और कौन कौन लोग इसमें शामिल हैं। इस गोरखधंधे में कोई हाई प्रोफाइल लोग भी जुड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें