फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने दी पुलिस को शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बिजली निगम की टीम ने रविवार को बालसमंद, भिवानी रोहिला और आर्य नगर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापेमारी की। टीम को बालसमंद में आईआरबी (इंडियन रिजर्व बटालियन) का हवलदार बिजली चोरी करते पकड़ा गया। टीम ने आरोप लगाया कि हवलदार ने अभद्र व्यवहार किया और खुद को सीएम फ्लाइंग में बताकर डराया। टीम के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के कारण टीम लौट गई और मामले की शिकायत पुलिस को दी।
बाद में पुलिस टीम साथ लेकर दोबारा बिजली निगम के अधिकारी पहुंचे। फिर भी टीम को हवलदार ने घर के अंदर नहीं आने दिया। टीम ने पड़ोसियों के घर से सीढ़ी ली और दरवाजे पर चढ़ गए। साथ ही वीडियोग्राफी करवाई। हवलदार के घर में डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन चल रहा था। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि हवलदार ने मीटर से पहले पीवीसी लगाकर डायरेक्ट कनेक्शन किया हुआ था। बालसमंद में कुल तीन केस पकड़े गए। ये सभी डायरेक्ट कुंडी से जुड़े हुए थे।
विज्ञापन

आर्य नगर और भिवानी रोहिला में मिली मीटर से छेड़छाड़
टीम सदस्यों ने बताया रविवार को उन्होंने तीन गांवों में सात केस पकड़े। टीम ने भिवानी रोहिला में एक टैंपरिंग केस (मीटर के साथ छेड़छाड़) पकड़ा। बिजली निगम का स्टाफ मीटर उतारकर साथ ले गया। इसके बाद टीम आर्य नगर में पहुंची। वहां पर भी उन्होंने एक मीटर में टैंपरिंग का केस और दो ओवरलोड के केस पकड़े।
विज्ञापन

ये रहे टीम में शामिल
टीम में जेई अनिल कुमार, एएलएम राजेश, एएलएम सुभाष चंद्र, मनीराम, प्रवेश, कृष्ण और सुंदर मौजूद थे।
बालसमंद में आईआरबी के एक हवलदार के घर डायरेक्ट कुंडी कनेक्शन था। हवलदार ने खुद को सीएम फ्लाइंग में होने की बात कहकर डराने की कोशिश की। जब टीम ने चेकिंग शुरू की तो उसने विरोध किया और हाथापाई पर उतर आया। हमने उसके खिलाफ बालसमंद चौकी पुलिस को शिकायत दे दी है।
- अनिल कुमार, जेई बिजली निगम

आईआरबी का हवलदार बिजली चोरी करते पकड़ा, टीम को बोला सीएम फ्लाइंग में हूं
- टीम के साथ दुर्व्यवहार, दोबारा पुलिस को लेकर पहुंची टीम, सीढ़ी से गेट पर चढ़कर की वीडियोग्राफी
- पुलिस टीम के साथ किया घर का लोड चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें