फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कुक ने टीचर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, स्कूल पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
शहर के साथ लगते एक गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में मिड डे-मील बनाने वाली एक कुक ने स्कूल के शिक्षक पर छेड़छाड़ करने सहित कई गंभीर आरोप जड़े हैं। सूचना मिलते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की।
बयान दर्ज करने को लेकर महिला कुक के जेठ और उसके परिजनों ने स्कूल में पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। परिजनों ने कहा कि पुलिस ने अगर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो सोमवार सुबह स्कूल गेट पर ताला जड़ देंगे। कुक ने आरोप लगाया कि 23 अगस्त की सुबह स्कूल में झाड़ू लगा रही थी। आरोपी शिक्षक ने उसे कमरे बुलाया और छेड़छाड़ की। कुक का आरोप है कि शिक्षक उसे तीन साल से तंग कर रहा है। पीड़िता ने शिक्षक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप झूठे और निराधार : शिक्षक
आरोपी शिक्षक का कहना है कि उन पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे सब झूठे और बेबुनियाद हैं। स्कूल इंचार्ज ने कहा कि कुक की ओर से लगाए आरोप निराधार हैं। पुलिस जांच के लिए आई थी।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
महिला कुक ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी जांच के लिए स्कूल में टीम को भेजा गया है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-सरोज बाला, प्रभारी महिला थाना हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें