फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी पर वेश्यावृति का आरोप, हंगामे के बाद महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अर्बन एस्टेट-2 में वीरवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब उस मकान में रहने वाले एक बुजुर्ग और कुछ युवकों के बीच हंगामा हो गया। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई तो मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मकान मालिक और महिला को थाने ले गई।
विज्ञापन

मोहल्ला वासियों ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि मकान मालिक पिछले काफी समय से वेश्यावृत्ति का धंधा कर रहा है। वीरवार शाम करीब 6-6:30 बजे के बीच उसके घर पर एक लड़की और 3-4 लड़के आए हुए थे। बाद में उनका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया और वे गाली-गलौज करते हुए गली में आ गए। इस पर पूरा मोहल्ला इकट्ठा हो गया। उन्होंने शिकायत में आरोप लगाया कि मकान मालिक के साथ पूर्व पार्षद भी था। उन्होंने कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पूर्व पार्षद और 3-4 युवक भाग गए। पुलिस मकान मालिक और लड़की को अपने साथ ले गई। मोहल्लावासियों का कहना था कि इनकी वजह से मोहल्ले में रहना दूभर हो गया है।
पड़ोसी को जान से मारने की धमकी
आरोपी एक विभाग से रिटायर्ड अधिकारी बताया जा रहा है। मोहल्ला वासियों का कहना था कि आरोपी ने कॉलोनी वासियों के साथ भी झगड़ा किया और सुरेंद्र तायल व उसके पिता दयानंद तायल को जान से मारने की धमकी भी दी। वह कॉलोनी वासियों के साथ इस बात को लेकर झगड़ रहा था कि पुलिस को सूचना क्यों दी।
विज्ञापन

वर्जन
अर्बन एस्टेट में झगड़े की सूचना पर मौके पर गया था। वहां से एक महिला को पूछताछ के लिए लाए हैं। मकान मालिक तो स्वयं आया है। फिलहाल कोई शिकायत नहीं आई है, जांच कर रहे हैं। जांच के बाद पता चलेगा कि वेश्यावृत्ति का मामला था या नहीं।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर कुलदीप, प्रभारी, अर्बन एस्टेट थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें